चण्डीगढ़

Sidhu Moosewala Death Anniversary : जहां बेटे की हुई थी हत्‍या वहां मां ने टेका माथा, बरसी पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्‍ट

Sidhu Moosewala Death Anniversary : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 2022 में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। मानसा में हुई इस घटना की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई और गोल्‍डी बराड़ ने ली थी। आज बेटे शुभदीप उर्फ सिद्धू की याद में मां ने पोस्ट लिखी है।

Image

सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी।

Photo : Times Now Digital

Sidhu Moosewala Death Anniversary : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की आज पहली बरसी है। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के कुछ गुर्गों ने मूसेवाला को मानसा स्थित गांव में घेरकर मारा था। रात 12 बजे बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की याद में मां चरण कौर ने इंस्‍टाग्राम पर एक भावुक पोस्‍ट की। वहीं, सिद्धू मूसेवाला की याद में मूसा गांव में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बता दें कि, 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। आज उसी स्‍थान पर जाकर पंजाबी गायक की मां भावुक हो गईं और माथा टेककर फूट-फूटकर रोईं, इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

इंस्‍टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्‍ट

बेटे शुभदीप उर्फ सिद्धू की हत्‍या के बाद उनकी मां ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी और इंस्‍टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्‍ट लिखी। पंजाबी में उन्‍होंने लिखा कि, ''बड़ी ही खुशी से वो दिन आया था जब मैंने तेरी गर्भ में तेरी उपस्थिति को महसूस किया, नौ महीने बड़े प्यार और चाहत से तुझे पाला और जून में तुझे अपनी गोद में बिठाया। कभी अपने गाल से लगातीश्‍ कभी नजर से बचाती तो कभी प्‍यार से तुझे खिलाती। राजकुमार की तरह तुझे सजाती, कभी सच्चाई और ईमानदारी का पाठ पढ़ाती, कभी काम की कीमत का ज्ञान सिखाती। झुक कर चलना बुरा नहीं है, यह ध्यान में रखकर तुझे मंजिल तक पहुंचाती थी, लेकिन मैं नहीं जानती थी मेरे बेटे तेरा मुकाम तुझे मुझसे दूर कर देगा। इससे बड़ा दु:ख क्‍या होगा कि जिसकी लंबी उम्र मांगती थी आज उसे ही देखे हुए एक साल हो गया है। बिना किसी गलती के, बिना किसी गुनाह के, कुछ घटिया लोगों ने मेरे बच्चे को मुझसे छीन लिया। आज एक साल हो गया है बेटा, मैंने तुम्हें गाल से नहीं पकड़ा है, मैंने तुम्हारे साथ कोई खुशी या दु:ख साझा नहीं किया है। मैंने अपने हाथों से तुझे तेरा मनपसंद खाना नहीं खिलाया, जब तुम साथ थे तो हर मुश्किल और दर्द मुझे छोटा लगता था, लेकिन तुम्हारे बिना, मैंने एक साल कैसे बिताया, यह तो मेरी अंतरात्मा ही जानती है। आज भी यही सोच रही हूं, कि तारीख फिर आई है कि तुम भी जाओ- मेरा साया, मेरा वजूद। तुझे गले लगाना चाहती हूं, मेरी पीड़ा खत्‍म कर दो, बेटा घर लौट आओ, किसी भी समय मेरा दिल नहीं लगता।''

गांव में आज लगेगा ब्‍लड डोनेशन कैंप

मां चरण कौर ने बताया है कि, आज गांव के गुरुद्वारा नानक निवास में उन्‍होंने बेटे शुभदीप की आत्मा की शांति के लिए पाठ और भोज का आयोजन किया है। इस दौरान गुरुद्वारे के पास ही ब्‍लड डोनेशन शिविर भी लगाया गया है। गांव में बेटे के फैंस पहुंच रहे हैं, जो हिस्सा बनेंगे। वहीं, पंजाब में आज सिद्धू मूसेवाला की याद में कई जगहों पर मार्च निकाले जा रहे हैं, जिनमें से एक मानसा में परिवार की तरफ से भी निकाला जा रहा है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!