चण्डीगढ़

मान सरकार का ‘रोशन पंजाब’ मिशन, पंजाब के लोगों को मिलेगी पावरकट से मुक्ति; अब नहीं रुकेगी विकास की रफ्तार

पंजाब सरकार ने ‘रोशन पंजाब’ योजना की शुरुआत की है। इसके तहत पूरे राज्य में बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके राज्य के हर कोने में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का कहना है कि अगले साल तक 24 घंटे और सस्ती बिजली देने का लक्ष्य है।

Image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाइल फोटो

Photo : PTI

पंजाब में अब बिजली कटौती का झंझट खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने ‘रोशन पंजाब’ योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत आने वाले साल तक पूरे राज्य में 24 घंटे लगातार और सस्ती बिजली देने का वादा किया गया है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पंजाब के हर घर, हर खेत और हर उद्योग को रोशन करने का मिशन है।

सरकार ने इस काम के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है। पंजाब के इतिहास में बिजली के क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा खर्च है। इसका मकसद है, पूरे बिजली सिस्टम को नई ताकत देना, ताकि हर गांव और हर शहर तक बिना रुकावट बिजली पहुंच सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कदम पंजाब के विकास और जनता के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में न कोई फैक्ट्री बिजली के इंतजार में रुकेगी, न कोई किसान अंधेरे में रहेगा। हर घर को 24 घंटे बिजली मिलेगी और वह भी सस्ती दरों पर।

इस परियोजना की निगरानी बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा कर रहे हैं, जबकि PSPCL के चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा और उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि हर कोने तक बिजली पहुंचाई जा सके। मान सरकार ने बिजली की निरंतर आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाए हैं। पच्छवाड़ा खदान से कोयले की लंबी अवधि की सप्लाई पक्की कर दी गई है, ताकि बिजली उत्पादन कभी न रुके। साथ ही, सरकार ने GVK थर्मल प्लांट को अपने अधीन लेकर यह सुनिश्चित किया है कि बिजली उत्पादन का पूरा नियंत्रण पंजाब सरकार के पास रहे, ताकि इसका लाभ सीधे जनता को मिले।

पूरे पंजाब में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नए सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं, पुरानों की मरम्मत हो रही है और नई तारें बिछाई जा रही हैं। इन सुधारों से लोगों को वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी, बिजली कट कम होंगे और खराबी आने पर बिजली जल्दी बहाल होगी।

शहरी इलाकों में सुरक्षा और सफाई को ध्यान में रखते हुए 13 नगर निगमों में एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत PSPCL के खंभों से गैर-बिजली के तार हटाए जा रहे हैं, नीचे लटकी हुई लाइनें ठीक की जा रही हैं और खुले मीटर बॉक्स को बंद किया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और साफ-सुथरा माहौल मिल सके। जनता की सुविधा के लिए मोहाली में नया, आधुनिक कॉल सेंटर शुरू किया गया है, जिसमें 180 सीटें हैं। यह 1912 हेल्पलाइन को और मजबूत बनाएगा, ताकि लोगों की शिकायतों का तुरंत हल हो सकें।

‘रोशन पंजाब’ योजना का असली मकसद है जनता को भरोसेमंद, सस्ती और लगातार बिजली देना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह केवल बिजली की बात नहीं, बल्कि पंजाब के उज्जवल भविष्य की नींव है। अब पंजाब का हर घर, हर खेत और हर उद्योग सचमुच रोशन होगा, यही है ‘रोशन पंजाब’ का सपना।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article