चण्डीगढ़

Ram Mandir Inauguration Holiday: चंड़ीगढ़ में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान, जानें राम मंदिर उद्घाटन पर क्या-क्या रहेगा बंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2024, 07:16 PM IST

Ram Mandir Inauguration Holiday: 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर के उद्घाटन समारोह के मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है।

Image

चंडीगढ़ में 22 जनवरी को छुट्टी

चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यहां शुक्रवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

पूरे भारत में उत्सव

केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी किे गए आदेश में कहा गया कि अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को पूरे भारत में उत्सव मनाया जाएगा। कर्मचारी इस उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, औद्योगिक प्रतिष्ठान सहित अन्य संस्थान 22 जनवरी को बंद रहेंगे।

End of Article