चण्डीगढ़

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 5 जनवरी तक शीतलहर, घने कोहरा के साथ कोल्‍ड डे का अलर्ट, जानें सोमवार का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:04 PM IST

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र इस समय घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक के लिए शीतलहर, घनी धुंध और कोल्‍ड डे का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ घनी धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में नजर आया। यहां पर न्‍यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Image

सुबह के समय चंडीगढ़ में छाया कोहरा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ 5 जनवरी तक रहेगा घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में
  • सोमवार को चंडीगढ़ का न्‍यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, छाई रही धुंध
  • 7 जनवरी के बाद से लोगों को मिल सकती है ठंड से थोड़ी राहत

Chandigarh Weather: उत्तर पश्चिमी से चल रही हवाओं के कारण एक बार फिर से चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के लिए शीतलहर, घनी धुंध और कोल्‍ड डे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई रही। शहर के कई इलाकों में धुंध की वजह से दृश्यता 30 से 50 मीटर के बीच में रही। धुंध और शीतलहर की वजह से न्‍यनतम पारा भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 16 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं न्‍यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को धूप निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली।

सोमवार को घनी धुंध की वजह से सड़क पर मात्र कुछ फुट दूर मौजूद वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसकी वजह से वाहन सड़कों पर दौड़ने की जगह रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए चंडीगढ़ में घना कोहरा, शीतलहर और भीषण ठंड की संभावना जताई है। इस दौरान चलने वाली शीतलहर के कारण न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी सुबह और शाम घनी धुंध छाई रहेगी। हालांकि दोपहर में मौसम साफ रहेगा।

7 जनवरी से मिल सकती है ठंड से राहत

चंडीगढ़ मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि, इस समय चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे मैदानी क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड अपना रंग दिखा रही है। वहीं, उत्तरी बर्फीली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों के लिए अगल से मुसीबत बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अन्य वर्षों की तुलना में अभी तक ठंड के मौसम में कम बारिश हुई है। जिसका असर मौसम पर भी पड़ा है। इसकी वजह से अब सूखी ठंड का दौर शुरू हो गया है। आगामी दिनों में रात का तापमान और ज्‍यादा गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हालांकि 7 दिसंबर से आसामन में एक बार फिर से बादल डेरा जमा सकते हैं, जिससे न्‍यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें