चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ और दिल्‍ली वालों के लिए राहत भरी खबर, ट्रक यूनियन ने एक तरफ से खोला पंजाब बॉर्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 10:54 PM IST

Chandigarh: लंबे समय से पंजाब के शंभू बॉर्डर पर डेरा जमाए पंजाब ट्रक यूनियन ने राजपुरा जाने वाले लेन को खोल दिया गया है। इससे दिल्‍ली और हरियाणा की तरफ से पंजाब जाने वाले वाहनों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा अब चंडीगढ़ हाईवे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। ट्रक यूनियन की बुधवार को मुख्‍यमंत्री के साथ बैठक तय है।

Image

शंभू बॉर्डर पर सड़क के बीच ट्रक खड़ा कर लगाया गया जाम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बीते पांच दिनों से शंभू बॉर्डर पर चल रहा धरना
  • मुख्‍यमंत्री से मिलने का समय तय होने पर एक लेन खोली
  • नेशनल हाईवे पर जाम की वजह से चंडीगढ़ की तरफ डायवर्जन

Chandigarh: दिल्ली से चंडीगढ़ और पंजाब की तरफ आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब इन लोगों को रास्‍ते में लंबे जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्‍योंकि ट्रक यूनियन ने पंजाब की तरफ जाने वाली लेन को अब जाम फ्री कर दिया है। ट्रक यूनियन और प्रशासन के बीच मंगलवार को हुई लंबी बातचीत के बाद एक लेन से धरना हटाने पर सहमति बनी। अब पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले वाहन इस धरने से प्रभावित नहीं होंगे। वहीं, बुधवार को ट्रक यूनियन के सदस्‍य मुख्‍यमंत्री के साथ बैठक करने जा रहे हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि, इस बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद बुधवार को यह धरना पूरी तरह से हट जाएगा।

बता दें कि, दिल्ली से अमृतसर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित शंभू बैरियर पर ट्रक ऑपरेटर पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है। जिसकी वजह से अब तक अमृतसर की तरफ से आने वाले वाहनों को राजपुरा से जीरकपुर की तरफ मोड़ दिया जा रहा था। जिसके वजह से हरियाणा के अंबाला से चंडीगढ़ तक पूरा हाईवे जाम था। मंगलवार सुबह भी शंभू बैरियर पर करीब पांच से छह किमी लंबी वाहनों की कतारें नजर आई। हालांकि दोपहर को आईजी पटियाला व एसएसपी पटियाला शंभू बॉर्डर पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर ट्रक यूनियन के 11 सदस्यों के साथ बैठक की। प्रशासन द्वारा बुधवार को मुख्‍यमंत्री से मिलने का समय तय होने के बाद ट्रक यूनियन ने एक तरफ का रास्‍ता खोल दिया। इससे अब अमृतसर और चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

काफी दिनों से चल रही ट्रक यूनियन की हड़ताल

बता दें कि, पंजाब में ट्रक यूनियन बहाली की मांग को लेकर ट्रक यूनियन लंबे समय से धरना दे रही थी, लेकिन मांगों पर सहमति न बनने पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया था। जिसके कारण हरियाणा पंजाब सीमा शंभू बॉर्डर पर बीते पांच दिनों से भारी जाम लगा हुआ था। दिल्‍ली और हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ भेजा जा रहा था। ये वाहन वाया लालड़ू, जीरकपुर होते हुए पटियाला की तरफ जा रहे थे। इससे चंडीगढ़ हाईवे पर भी कई दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि, ट्रक यूनियन की पंजाब सरकार से मांगों को लेकर तीन बार मीटिंग हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं नहीं निकला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article