चण्डीगढ़

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ Chandigarh में नए साल का स्वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:52 PM IST

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ के लोगों ने नए साल का स्‍वागत घने धुंध, शीतलहर और कड़ाके की ठंड के साथ किया है। कड़ाके की ठंड के कारण रविवार को शहर की सड़कों पर सन्‍नाटा फैला नजर आया। मौसम विभाग ने आने वाले पूरे सप्‍ताह के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अब भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Image

घने कोहरे के बीच आती गाड़ियां

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड के कारण रविवार को सड़कों पर दिखा सन्‍नाटा
  • चंडीगढ़ का न्‍यूनतम तापमान पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस
  • आने वाले छह दिनों को लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ के लोगों ने नए साल का स्‍वागत घने धुंध, शीतलहर और कड़ाके की ठंड के साथ किया है। रविवार से चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर रविवार को चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। रात से ही छाई घनी धुंध के कारण दोपहर तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। धुंध के साथ शुरू हुई शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। मौसम में हुए इस बदलाव का असर शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। भीषण ठंड, लेट नाइट न्‍यू ईयर पार्टी और रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ था।

चंडीगढ़ में रविवार सुबह को न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी द्वारा घनी धुंध, शीतलहर और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले पूरे सप्‍ताह में घना कोहरा होने की उम्मीद है। साथ ही बर्फीली हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूरे दिन आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे और शाम होते ही कोहरा एकबार फिर से घना हो जाएगा। वहीं, सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ में छह दिनों का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में अगले छह दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीतलहर भी जमकर कहर बरपाएगा। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब में भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान को और भी नीचे ले जा सकती हैं। आईएमडी ने बताया है कि, हिमालय से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखाएंगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है, जिसकी वजह से अगले सप्‍ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!