Chandigarh New Year Traffic Advisory: चंडीगढ़ में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि आज रात कुछ क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात 10 बजे से रात 2 बजे तक शहर के कई सड़कों पर व्हीकल्स का आवागमन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इन जगहों पर जिन लोगों के घर है, वे वैध आइडेंटिटी कार्ड और रेजिडेंट प्रूफ दिखाकर वाहन ले जा सकेंगे। साथ ही इमरजेंसी वाहनों की एंट्री रहेगी।
इसके अलावा जो लोग नए साल के जश्न के नाम पर सड़कों पर ड्रिंक कर हुड़दंग मचाते हैं, उनके लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है। ऐसे लोगों से नपिटने के लिए शहर के सभी हिस्सों में ड्रिंक एंड ड्राइविंग के विशेष नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की कुछ टीमों को ड्रिंक एंड ड्राइविंग की सरप्राइज चैकिंग के लिए भी तैनात किया गया है। शहर में इन सभी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के कारण 5000 जवानों को तैनात किया जाएगा। पार्टी वाले जगहों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
