चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ के क्लबों में न्यू ईयर की धमाकेदार पार्टी, होंगे ये खास इंतजाम

Chandigarh: चंडीगढ़ शहर और यहां के लोग न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं। शहर में मौजूद करीब 110 क्लब, बार और डिस्कोथेक में पार्टी के लिए खास तैयारी की जा रही है। कई क्‍लब व डिस्कोथेक में पंजाबी और बॉलीवुड के सिंगर पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ क्‍लब में फेमस डीजे धमाल मचाएंगे। इन पार्टियों के पास आनॅलाइन वेबसाइट पर मिल रहे।

Image

चंडीगढ़ के क्‍लबों में न्यू ईयर की धमाकेदार पार्टी

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाबी और बॉलीवुड के सिंगर मचाएंगे पार्टी में धमाल
  • शहर के 110 क्लब, बार और डिस्कोथेक पार्टी के लिए तैयार
  • न्‍यू ईयर पार्टियों के पास मिल रहे आनॅलाइन वेबसाइट पर

Chandigarh: चंद दिनों में नए साल का जश्न शुरू होने वाला है। इस जश्‍न को मनाने के लिए चंडीगढ़ शहर और यहां के लोग अपनी तैयारियों में जुटे हैं। ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में हर साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन का खासा क्रेज रहता है। इस बार भी चंडीगढ़ शहर नए साल का जश्‍न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर में मौजूद करीब 110 क्लब, बार और डिस्कोथेक में इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। इस जश्‍न को यादगार बनाने के लिए कई क्‍लब व डिस्कोथेक में पंजाबी और बॉलीवुड के सिंगर पहुंच रहे हैं। वहीं, कई क्‍लब में फेमस डीजे धमाल मचाएंगे। हालांकि इन पार्टी में कोरोना अलर्ट का भी असर दिख सकता है। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि, चंडीगढ़ शहर में करीब 110 क्लब, बार और डिस्कोथेक मौजूद हैं। इनमें से 60 से ज्यादा क्लब और डिस्कोथेक तो सिर्फ मध्यमार्ग पर ही मौजूद हैं। न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सभी क्लब, डिस्कोथेक के अलावा शहर के करीब 500 होटल और रेस्टोरेंट भी तैयारियों में जुटे हैं। चंडीगढ़ की इस न्‍यू ईयर पार्टी में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी हजारों युवा यहां आते हैं। ऐसे में यहां पर खास पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

ऑनलाइन मिल रहे हैं पार्टी के एंट्री पास

बता दें कि, अभी तक चंडीगढ़ के कई क्‍लब और और डिस्‍को लोगों को लुभाने के लिए फ्री एंटी देते थे। हालांकि इस बार चंडीगढ़ के किसी भी क्‍लब, डिस्को या अन्‍य पार्टी में फ्री एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा, इस बार लड़कियों को भी इन न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्‍योंकि इनकी भी फ्री एंट्री बंद कर दी गई है। न्‍यू ईयर पार्टी में शामिल होने के लिए क्लबों की तरफ से पास जारी किए जा रहे हैं। जिनकी कीमत चुकाने के बाद ही इन पार्टी में एंट्री मिलेगी। इन एंट्री पास के लिए आपको सिंगल और कपल के अनुसार 5000 रुपये से लेकर 12000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। इनमें लीकर से लेकर खाना पीना फ्री रहेगा। इन पास को आप ऑनलाइन विभिन्‍न वेबसाइटों से खरीद सकते हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article