चण्डीगढ़

Chandigarh: बुड़ैल जेल के कैदी करेंगे चंडीगढ़ वासियों का ‘मुंह मीठा’, कैसे होगा ये चमत्कार जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 07:08 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल प्रशासन ने एक नई पहल की है। इस जेल में सजा काट रहे कैदी अब 'मिलेट्स मिठाई' बनाएंगे। इस मिठाई को सेक्टर 22 में स्थित जेल के नव सृजन आउटलेट पर शहर के लोगों को बेचा जाएगा। जेल के कैदियों की डाइट में भी अब मिलेट्स को शामिल किया जाएगा। बुड़ैल जेल का दावा है कि पूरे देश में पहली बार किसी जेल द्वारा इस तरह के कार्य की शुरुआत की गई है।

Image

चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल का मुख्‍य गेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जेल के 'खेती विरासत मिशन' के तहत शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट
  • सेक्टर 22 में स्थित जेल के नव सृजन आउटलेट पर मिलेगी मिठाई
  • जेल के कैदियों की डाइट में भी अब शामिल किया जाएगा मिलेट्स

Chandigarh: चंडीगढ़ का बुड़ैल जेल एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस जेल में सजा काट रहे कैदी अब शहरवासियों की सेहत का ध्‍यान रखने के साथ उन्‍हें बीमारियों से भी बचाएंगे। दरअसल, बुड़ैल जेल में 'मिलेट्स मिठाई' बनाने की शुरुआत की गई है। यह खास मिठाई जेल में बंद कैदी बनाएंगे। यह मिठाई शहर के लोग सेक्टर 22 में जेल के नव सृजन आउटलेट के काउंटर से खरीद सकेंगे। बुड़ैल जेल का दावा है कि पूरे देश में पहली बार किसी जेल द्वारा इस तरह के कार्य की शुरुआत की गई है। इस पूरे प्रोजेक्‍ट को जेल के 'खेती विरासत मिशन' के तहत शुरू किया गया है।

जेल प्रशासन द्वारा शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्‍ट का फायदा सिर्फ शहर के लोगों को ही नहीं मिलेगा, इसका फायदा जेल के कैदी भी उठा सकेंगे। जेल अधिकारियों के अनुसार जेल के अंदर भी अब मिलेट्स मील सर्व करने की योजना तैयार कर जा रही है। जेल के कैदियों व बंदियों को मिलेट्स की खीर और खिचड़ी दी जाएगी। इस योजना को जेल के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल डॉ. पलिका अरोड़ा ने शुरू किया है।

यह मिठाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी

बुड़ैल जेल प्रशासन के अनुसार कैदियों को इस विशेष मिठाई को बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये कैदी जो खास मिठाई बनाएंगे उसमें बाजरा बर्फी, बाजरा सेव, ज्वार चकली, रागी लड्‌डू और ज्वार मिठाई शामिल हैं। ये सभी मिठाइयां सेक्टर 22 के आउटलेट पर उपलब्ध होंगी। ये सभी मिलेट्स प्रोडक्ट्स पूरी तरह ग्लूटेन मुक्त और हेल्‍दी होंगे। इन मिठाइयों को बनाने में बेस के तौर पर आटा, पास्ता, केक, पिज्जा बेस और बिस्कुट जैसे प्रोडक्‍ट शामिल किया जाएंगे। ये सभी मिलेट्स फूड न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होंगे।

जानें क्‍या है मिलेट्स

बता दें कि मिलेट्स सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इस आम बोलचाल में मोटा अनाज भी कहा जाता है। यह सेहत के साथ पर्यावरण के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ज्‍वार, बाजरा, रागी, जौ जैसे मिलेट्स किसी भी प्रकार की जमीन परउगाए जा सकते हैं। इनकी पैदावार में काफी कम पानी की जरूरत होती है। दुनिया के कई देशों द्वारा अब मिलेट्स को अहम डाइट के रूप में अपनाया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article