BSF जवानों को कामयाबी
BSF के प्रवक्ता के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल बॉर्डर अटारी के अंतर्गत आते गांव रत्नखुर्द के पास जवान तैनात थे, इसी दौरान उन्हें ड्रोन की आवाज सुनाई दी। रात 9.45 बजे जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और ड्रोन की आवाज तेज होते ही उन्होंने उसे ढूंढ़ निकाला। इसके बाद फायरिंग कर उन्होंने ड्रोन को गिरा दिया। जवानों ने ड्रोन के गिरते ही देखा कि, उसमें एक किग्रा वाले तीन पैकेट हेरोइन के बंधे हुए थे। जिसकी कीमत इंटरनेयाल बाजार में करीब 21 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। वहीं, बीएसफ प्रवक्ता ने ये भी बताया है कि, फायरिंग के बाद ड्रोन कुल तीन हिस्सों में बंट गया था। बताया गया है कि, ड्रग्स और हेरोइन को जांच के लिए भेज दिया गया है।
इस महीने तीसरी कामयाबी
बता दें कि, पाकिस्तान की ओर से ऐसे ड्रोन समय-समय पर भारत भेजे जाते हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के कारण उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इस महीने की ये तीसरी घटना है जब पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने गिरा दिया है। इससे पहले तीन जून को गांव राय में ड्रोन गिराया गया था, जिससे 5.5 किग्रा हेरोइन बरामद हुई थी। वहीं उसके पहले दो जून को
फाजिल्का के गांव चखेवा में ड्रोन को गिराया गया था, जिसमें से 2.5 किग्रा हेरोइन बरामद हुई थी।
