चण्डीगढ़

Punjab Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नियुक्त किए 25 प्रवक्‍ता, यहां है नामों की लिस्ट

Punjab Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी की बात रखने के लिए 25 नेताओं को प्रवक्‍ता बनाया है। आइये जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Image

Punjab Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नियुक्त किए 25 प्रवक्‍ता, यहां है नामों की लिस्ट

Punjab Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने पंजाब प्रदेश इकाई के प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर द‍िया है। पार्टी ने 25 नेताओं को पार्टी का प्रवक्‍ता बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक 25 नेताओं को पार्टी का वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग, नील गर्ग, पवन कुमार टीनू को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

वहीं, अमनशेर सिंह शेरी कलसी, जीवनजोत कौर, मनजिंदर सिंह लालपुरा, अमनदीप कौर, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, अमृतपाल सुखानंद, दिनेश चड्ढा, अजीत पॉल कोहली, गैरी वारिंग, नरिंदर कौर भारज, हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल, बिक्रमजीत पासी, हरजी मान, शशिवीर शर्मा, सनी अहलूवालिया, गोविंदर मित्तल, एडवोकेट हरसिमरन सिंह भुलत्थ, जगतार संघेरा, स्किब अली राजा, शमिंदर सिंह खिंडा, रणजोध सिंह हरदाना को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवक्ताओं की सूची को पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक और पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष बुध राम ने मंजूरी दे दी है।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!