इलेक्शन

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में हो सकता है बदलाव, BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्तूबर को वोट डाले जाने है और 4 अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाना है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटिंग की तारीख को बदलने की मांग की है।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में हो सकता है बदलाव

Photo : ANI

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां टिकट आवंटन को लेकर मंथन करने में जुटी हुई है। इस बीच हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव को पत्र लिखकर वोटिंग की तारीख को बदलने की मांग की है। वहीं हरियाणा भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को चुनाव स्थगित करने के लिए लिखे गए पत्र पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अन्य राजनीतिक दलों से परामर्श कर (चुनाव) तिथि आगे बढ़ाने को कहा है ताकि वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके। लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं इसलिए यह पत्र लिखा गया है ताकि वोट प्रतिशत कम न हो।

6 दिन का पड़ रहा है लंबा वीकेंड

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग लिखे पत्र में कहा कि 1 तारीख को मतदान का दिन निर्धारित किया गया है, लेकिन लगातार छुट्टियां होने से वोटिंग प्रतिशत में कमी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि 28 तारीख को शनिवार और 29 तारीख को रविवार है और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है तो 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती का अवकाश है। ऐसे में 6 दिन का लंबा वीकेंड होने के कारण लोग छुट्टियों पर जा सकते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article