Chamoli: नीति-मलारी हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड; पहाड़ टूटने से दो दर्जन गांवों का संपर्क कटा, सीमाई सुरक्षा पर भी असर

चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति-मलारी नेशनल हाईवे (NH-107B) पर भीषण भूस्खलन के कारण आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

Chamoli Landslide: उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी का एक विशाल हिस्सा अचानक भरभराकर हाईवे पर आ गिरा। इस भूस्खलन के कारण न केवल सामरिक आवाजाही प्रभावित हुई है, बल्कि नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

chamoli landslide

डबल लेन कटिंग के दौरान हाईवे पर गिरा पहाड़

डबल लेन काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इन दिनों सीमा सड़क संगठन (BRO) नीति-मलारी हाईवे को डबल लेन बनाने का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा कमजोर होकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय मलबा गिरा, वहां कोई वाहन या मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

End of Feed