हरिद्वार-नारसन बॉर्डर पर हादसा, यात्रियों से भरी बस थाने में जा घुसी; पांच घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2024, 02:46 PM IST

हरिद्वार नारसन बॉर्डर पर एक बस अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होकर थाने में जा घुसी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident: हरिद्वार-नारसन बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर थाने में जा घुसी, जिसमें पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

road accident

सांकेतिक फोटो।

अनियंत्रित हुई बस

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए।

End of Feed