वायरल न्यूज़

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ लाइव एक्सीडेंट, रफ्तार में आई और ट्रॉली से भिड़ गई कार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 2, 2024, 01:54 PM IST

Live Accident Video: इसमें देखेंगे कि कार एक्सीडेंट से जुड़ा भयानक नजारा लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें एक कार रफ्तार में आई और ट्रैक्टर से जा भिड़ी।

Image

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ लाइव रोड एक्सीडेंट। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइव कैमरे में रिकॉर्ड हुआ एक्सीडेंट
  • नजारा देख दिमाग घूम जाएगा
  • सोशल में वायरल हुआ वीडियो

Live Accident Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। मगर इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो डरा रख देते हैं। इनमें बड़ी तादाद एक्सीडेंट से जुड़े वीडियो की होती है। इनमें देखते होंगे कि जरा सी गलती की वजह से बड़ा हादसा हो जाता है। अभी सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने लाइव एस्सीडेंट अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर शख्स खुद बुरी तरह डर गया।

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ लाइव एक्सीडेंट

बताया गया है कि वीडियो उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का है। इसमें देखेंगे कि सड़क पर वाहन आराम से गुजर रहे हैं। फ्रेम में भी सबकुछ सामान्य नजर आता है। इसमें गाड़ी में बैठा एक शख्स आराम से खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद कर रहा है। कैमरे में थोड़ी ही आगे एक ट्रैक्टर भी नजर आ रहा है। ट्रैक्टर साफतौर पर ओवरलोडेड नजर आता है। देखकर लगाता है कि ये किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अगले कुछ सेकंड में ठीक वैसा ही नजारा देखने को मिलेगा।

हवा में उड़ गई कार

इसमें देखेंगे कि तभी तेज रफ्तार में कार आने का आभाष होता है। मानो कार ड्राइवर को यकीन था कि वो बड़े आराम से ट्रैक्टर के करीब से गुजर जाएगा। मगर जैसे कार करीब पहुंची ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और ये बुरी तरह ट्रैक्टर से जा भिड़ी। फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि ये टक्कर इतना खतरनाक थी कि कार हवा में उड़कर काफी दूर जाकर गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी का भी दिमाग घुमा देगा।

देखिए वीडियो

ट्रैक्टर और कार एक्सीडेंट से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article