शहर

हरियाणा के नूंह में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों को किया गया धराशायी

हरियाणा के नूंह में कई अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला है। प्रशासन 22 अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उसे धराशायी कर दिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार को अवैध कब्जों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सोहना और बिलासपुर मार्ग पर 22 अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर अवैध कब्जों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। 18 दुकानों और ढाबों पर बुलडोजर चलाया गया है। सहारा अस्पताल के नाम पर भी एक छोटा सा अवैध स्ट्रक्चर बना हुआ था, उसे भी ध्वस्त कर दिया गया।

नोटिस के बाद कार्रवाई

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे के समीप किसी भी प्रकार के स्ट्रक्चर की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी दुकानदारों और ढाबा मालिकों ने अवैध रुप से कंस्ट्रक्शन किया था। इस संबंध में सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके जब उन्होंने कब्जा खाली नहीं किया तो उस पर विभाग ने कार्रवाई की।

अवैध कब्जे को खाली कराया गया

बिनेश कुमार ने ध्वस्तीकरण प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अवैध कब्जे के मालिक को पहले नोटिस दिया जाता है। फिर अवैध कब्जेदारों की जगह को खाली नहीं करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाता है। अवैध कब्जे को ध्वस्त करने से पहले उपायुक्त के साथ बैठक होती है। इसके बाद पुलिस विभाग को भी इसके बारे में सूचित किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने विभाग को पुलिस बल मुहैया कराया जिसकी मदद से अवैध कब्जों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article