शहर

Bulandshahr News: नोटिस के बहाने घर में घुसे लुटेरे, फर्जी CBI अफसर बन उड़ा ले गए लाखों रुपये और गहने

Bulandshahr News: बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में फर्जी सीबीआई के अधिकारी बनकर एक व्यापारी के घर में कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 5 लाख की नकदी और सोने-चांदी से गहने लूटे और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

बुलंदशहर में फर्जी CBI अफसर बनकर बदमाशों न उड़ाए लाखों रुपये और गहने (Photo- iStock)

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अनूपशहर क्षेत्र में कथित तौर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई के अधिकारी बनकर आए कुछ बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि लूट की यह वारदात एक व्यापारी के घर की है। यहां से लुटेरों ने करीब पांच लाख रुपये नकद और आभूषण लूटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीबीआई के अधिकारी बनकर व्यापारी के घर लूट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अनूपशहर के रहने वाले शंकर भगवान अग्रवाल के घर पर दो लोग आए, जिन्होंने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि वह नोटिस तामील कराने आए हैं, तभी दो और लोग वहां पहुंचे और व्यापारी के घर में घुस गए। सिंह ने बताया कि चारों बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घर के अंदर घुसते ही बदमाशों ने अपना असली रंग दिखाया और परिवार के सदस्यों को डरा-धमकाकर अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद उन्होंने अलमारियों की तलाशी ली और वहां रखे 5 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

लूट की वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज की भी तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक पर सवार होकर 4 लोगों को आते हुए दिखाई दिए हैं। साथ ही पुलिस को कुछ अन्य सुराग भी मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article