शहर

Mathura: हेमा मालिनी के भजन पर राधारमण मंदिर में झूमे भक्त, भक्ती से सराबोर हुआ माहौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 12:15 AM IST

​हेमा मालिनी ने बताया कि अभी तक उन्होंने नृत्य के द्वारा तो भगवान की भक्ति की है, लेकिन आज जो भजन गायन किया है, वो राधा रमण जी के आशीर्वाद से ही हुआ है।

Image

मथुरा पहुंची हेमा मालिनी

Photo : Twitter

मथुरा से सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शनिवार को राधारमण मंदिर में जमकर भजन गाया। फिल्मों में अपनी कलाकारी के बाद राजनीति में सफलता हासिल करने वाली भाजपा नेता हेमा मालिनी ने जब भगवान राधारमण मंदिर में आज भजन गाना शुरू किया तो भक्त झूमते नजर आए।

सांसद हेमा मालिनी की कृष्ण भक्ति से सभी भली भांति परिचित है। समय-समय पर वो मथुरा वृन्दावन में अपनी कलाकारी से लोगों के सामने अपनी कला के द्वारा भक्ति का प्रदर्शन करती ही रहती हैं।

वहीं आज वृन्दावन के राधारमण मंदिर में उन्होंने राधा कृष्ण की भक्ति से सराबोर जो भजन गाये, उन्हें सुनकर न केवल देशी बल्कि विदेशी भक्त भी पूरी भक्ति से सराबोर हो उठे। सांसद हेमा मालिनी ने शिक्षाष्टक के द्वारा भी अपनी मधुर वाणी जब लोगों के सामने रखी तो पूरे मंदिर में तालियां बजाते हुए लोगा, राधा कृष्ण के जय जय कार के नारे लगने लगे।

हेमा मालिनी ने बताया कि अभी तक उन्होंने नृत्य के द्वारा तो भगवान की भक्ति की है, लेकिन आज जो भजन गायन किया है, वो राधा रमण जी के आशीर्वाद से ही हुआ है। ये सब राधारमण मंदिर के सेवायत पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के कहने पर ही संभव हुआ है क्योंकि उनका ही ये कहना था कि आपको यहां पर अपनी एलबम का भजन गाना है। उसमें आज मुझे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article