शहर

मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP विधायक का मोबाइल फोन छीना, बस 8 घंटे में केस सॉल्व, रायपुर का मामला

Mobile Phone Snatched:रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक से मोबाइल फोन छीनने के आरोपी युवक को पुलिस ने आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक से मोबाइल फोन छीनने के आरोपी युवक को पुलिस ने आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर भाजपा विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीन लिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव के रूप में हुई है। घटना के आठ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किया गया मोबाइल फोन, साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि ध्रुव राज्य के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का निवासी है तथा वह वर्तमान में रायपुर में खम्हारडीह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर इलाके में रहता है। वह कभी-कभी बाइक टैक्सी राइडर के तौर पर काम करता है।विपक्षी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा था कि यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के तीन दिवसीय दौरे के दौरान हुई है। उसने इसे "राज्य के तथाकथित सुशासन पर एक तमाचा" करार दिया।

आर्च ब्रिज के पास उनका मोबाइल फोन छीन लिया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कौशिक अपने सरकारी आवास से सुबह की सैर के लिए निकले थे।उन्होंने बताया, "सुबह करीब 7:15 बजे, मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने कथित तौर पर सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी के आर्च ब्रिज के पास उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस थानों की संयुक्त टीमें तैनात की गईं।"

सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास और भागने के संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की गई।घटना के बाद राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें। अभी सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिल्हा विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी के साथ आज मॉर्निंग वॉक के दौरान सिविल लाइन में लूटपाट हो गई है, चोर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। सोचिए जरा! जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय "मॉर्निंग वॉक" के दौरान ऐसी घटना कथित "सुशासन" पर तमाचा है। विज्ञापनजीवी सरकार को अब तक समझ जाना चाहिए कि "सुशासन तिहार" नाम की चाशनी लपेटने से कड़वी सच्चाई का स्वाद नहीं बदलेगा। हर तरफ़ चोरी, चाकूबाज़ी, हत्या, लूटपाट की घटनाएँ चरम पर हैं। साथ ही प्रदेश के सबसे निकम्मे गृहमंत्री रीलबाज़ी और स्वागतबाज़ी में व्यस्त हैं।'

एक अन्य पोस्ट में, बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हैंडल से शाह द्वारा रायपुर में 'सीजी डायल 112' आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम का लाइव लिंक साझा किया, और लिखा, "इधर आप "डायल 112" को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर "9-2-11" हो गए।' शाह रविवार से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; CJP के आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज