MP : BJP नेता ने हॉस्पिटल के रैंप पर दौड़ाई स्कूटी, गार्ड ने रोका पर नहीं माने नेताजी; Video वायरल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक नेता ने हॉस्पिटल के रैंप पर जबरन स्कूटी दौड़ाई। गार्ड के मना करने के बावजूद वह मनमानी करता रहा।

टीकमगढ़ : जिले में स्थित खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला पर अस्पताल के अंदर बने रैंप पर स्कूटी चलाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि गार्ड के रोकने पर भी मनमानी की और जबरन प्रतिबंधित जगहों तक स्कूटी लेकर गया। इस तरह के कृत्य पर लोग सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के लोगों का कहना है भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग बेलगाम हो गए हैं।

BJP leader rode scooty in hospital

टीकमगढ़ में बीजेपी नेता ने हॉस्पिटल के अंदर दौड़ाई स्कूटी

सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल

कहा जा रहा है कि आरोपी ने अस्पताल के उस रैंप पर अपनी स्कूटी चलाई जो विशेष रूप से मरीजों के आने-जाने के लिए बनाया गया है। यह घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज 21 सितंबर को सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनान गार्ड ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और स्कूटी रैंप पर ले गया। उस स्कूटी में एक सहयोगी भी सवार नजर आ रहा है।

End of Feed