बिहार से विदाई ले रहा Monsoon, आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाढ़ से 8 लाख लोग प्रभावित

Bihar Weather Today: बिहार से भी अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। हालांकि, आज राज्य के 18 जिलों में बारिश और ठनका का यलो अलर्ट है। इसके अलावा बाढ़ से 8 लाख लोग प्रभावित हैं।

Bihar Weather Today: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन एक्टिव मौसमी सिस्टम के कारण आज यानी बुधवार को राज्य के 18 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ठनका गिरने की भी चेतावनी है। हालांकि, राज्य में भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। पटना सहित अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

Bihar Weather Update

बिहार से शुरू हुई मानसून की विदाई

सुपौल से गुजर रही मानसून वापसी की रेखा

दक्षिण-पश्चिम Monsoon बिहार से धीरे-धीरे पीछे हट रहा है। मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल सुपौल से होकर गुजर रही है। इसके चलते राज्य में बारिश का असर लगातार कम हो रहा है। दिन के तापमान में अगले कुछ दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

End of Feed