शहर

Bihar Weather: दिन में भी कांप रहे लोग, 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें क्या है बिहार में सर्दी बढ़ने का कारण

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-January-2026 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्द पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है और सुबह-रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार के 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-January-2026: बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले एक सप्ताह तक लोगों को इससे राहत मिलने की संभावना कम है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे बिहार में सर्द पछुआ हवाएं चल रही हैं। इसके कारण शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं और दिन के समय भी कनकनी महसूस की जा रही है।

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश में तापमान को नीचे गिरा दिया है। रात के समय आसमान साफ रहने और दिन में धूप कमजोर रहने से ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना से मध्यम कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका जताई है, जबकि दक्षिण बिहार में रात का तापमान और गिर सकता है।

28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश के 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है। इसके अलावा, कुछ जिलों में हल्के कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। भागलपुर, नालंदा और बक्सर में आठवीं कक्षा तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं मुजफ्फरपुर, मधुबनी और औरंगाबाद सहित कुछ अन्य जिलों में भी प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

पटना का मौसम

पटना में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में आसमान साफ रह सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बना रहेगा। पछुआ हवा की रफ्तार भी सर्दी को और तीखा बना रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन ठिठुरन से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!