शहर

बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, जानिए अब एक लीटर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च

Bihar Milk Price Hike: बिहार में सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 22 मई 2026 से लागू हो गई हैं। बढ़ती महंगाई, पशुचारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने को इसकी मुख्य वजह बताया गया है।

Image

दूध महंगा होने से घरेलू बजट पर बढ़ेगा असर (फाइल फोटो)

Bihar Milk Price Hike: बिहार में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। राज्य की मशहूर डेयरी कंपनी सुधा डेयरी (Sudha Dairy) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 22 मई 2026 से लागू हो गई हैं। अब लोगों को हर लीटर दूध खरीदने पर पहले से 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। नई दरों के अनुसार, सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध (Sudha Milk Price hike) की कीमत 65 रुपये से बढ़ाकर 67 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं सुधा शक्ति दूध, जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर मिलता था, अब 59 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा सुधा काऊ मिल्क की कीमत भी बढ़ा दी गई है। इसकी नई कीमत 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि पहले यह 54 रुपये में मिल रहा था।

इन चीजोंं के नहीं बढ़े दाम

हालांकि डेयरी कंपनी (bihar milk price) ने ग्राहकों को थोड़ी राहत भी दी है। घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन चीजों के दाम पहले जैसे ही रहेंगे। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानी कॉम्फेड का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। संस्था के अनुसार पशुओं के चारे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट और वितरण खर्च में भी काफी इजाफा हुआ है। इन सब कारणों से डेयरी संचालन पर असर पड़ रहा था। कॉम्फेड का कहना है कि किसानों और डेयरी व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

sudha doodh (Photo: AI Generated)

sudha doodh (Photo: AI Generated)

इन पर पड़ेगा ज्यादा असर

दूध की नई कीमतों का असर खासतौर पर उन परिवारों पर पड़ेगा, जो रोजाना दूध का इस्तेमाल करते हैं। सुधा डेयरी से पहले अमूल (Amul Milk Price)और मदर डेयरी (Mother Dairy Milk Price) भी अपने दूध उत्पादों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। इन कंपनियों ने भी अलग-अलग दूध उत्पादों के दाम में करीब 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट और प्रभावित हो सकता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article