शहर

Samastipur में टला बड़ा हादसा, दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस; यात्रियों में मची अफरा तफरी

बिहार के समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) पूसा रेलवे स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि कोई क्षति नहीं हुई।

Image

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

समस्तीपुर: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के पूसा स्टेशन के पास दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना की वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सोनपुर मंडल के अधिकारी पहुंचे हैं। रेलवे के अधिकारी इंजन से डिब्बों को जोड़ने के कार्य में जुटे हुई हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, ट्रेन पूसा स्टेशन के पास ही खड़ी है। आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और यात्री डिब्बों से बाहर निकल कर आ गए हैं।

इंजन से डिब्बों जोड़ा गया

यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर इंजन से डिब्बों को जोड़ने के कार्य में जुट गए। इस घटना के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया।

लोको पायलट ने दिया सूझबूझ का परिचय

इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया और नजदीकी स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसके बाद टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के टूटे हुए कपलिंग को ठीक कर आगे के लिए रवाना किया।

कपलिंग के टूटने के कारण हुआ हादसा

ट्रेन के अलग होने की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग के टूटने के कारण यह हादसा हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, ट्रेन को ठीक करके दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article