मुंगेर : जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिस रच रहा था और उसके पास से एक तमंचा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश-पुलिस
तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार देवेंद्र ने संवाददाताओं को बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार शाम तारापुर क्षेत्र से मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिश रच रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - GI टैग मिलते ही चर्चा में आई पिड़िया कला, आखिर मधुबनी पेंटिंग से कितनी अलग है बिहार की यह लोक विरासत
बॉर्डर पर सक्रिय एक नेटवर्क से संपर्क था सद्दाम
उन्होंने बताया कि यह भी संदेह है कि आरोपी का सीमा पार सक्रिय एक नेटवर्क से संपर्क था, जिसका संबंध ’राना भाई’ नाम के व्यक्ति से बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले मुंबई में रह रहा था और बाद में वहां से भागकर मुंगेर आ गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - पानी की गोद में रफ्तार का रोमांच देगी मेट्रो, 18 शहरों में AC 'वाटर मेट्रो' कराएगी सफर; क्या आपके शहर का भी है नाम?
उन्होंने बताया, "अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। साथ ही उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का भी विश्लेषण किया जा रहा है। उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।"
