शहर

मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद; बंदूक के दम पर लूटे 17 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना न्यू फोर लेन रोड के कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है।

Muzaffarpur Cash Robbery: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बिना किसी डर के 17 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी नकदी से भरा बैग लेकर जा रहा था। कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास न्यू फोर लेन रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने उसे निशाना बनाया।

पीड़ित की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह जमालाबाद से 17 लाख रुपये की राशि लेकर आगे जा रहे थे। तभी काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और बंदूक के दम पर बैग में रखी पूरी रकम लूटकर फरार हो गए। अपराधी मोतीपुर की ओर भाग निकले।

घटना की खबर मिलते ही एसडीपीओ पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी, अपने पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी से जानकारी प्राप्त की और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

इस मामले पर डीएसपी पश्चिमी, सुचित्रा कुमारी ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article