बिहार में 'काल बैसाखी' का तांडव: बिजली-तूफान ने ली 12 जानें, मुख्यमंत्री ने जताया शोक; आज भी 10 जिलों में भारी अलर्ट

Bihar Mausam बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 May 2026: बिहार में सोमवार को वज्रपात और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। आज भी कई जिलों में अलर्ट है।

बिहार में आज का मौसम (5 May 2026): बिहार में सोमवार को मौसम ने ऐसा भयावह रूप अख्तियार किया कि दोपहर बाद राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में 'दिन में ही रात' जैसा नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच शाम करीब चार बजे आसमान काले बादलों से घिर गया और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में वज्रपात (बिजली गिरने) और अन्य हादसों के कारण राज्यभर में तकरीबन 12 लोगों की मौत होने की खबर है। बता दें कि काल बैसाखी पूर्वी भारत और बांग्लादेश में अप्रैल और मई के महीनों में आने वाले भयंकर गरज के साथ तूफानों को कहा जाता है। इन्हें वैज्ञानिक रूप से 'नॉरवेस्टर्स' (Nor'westers) भी कहते हैं क्योंकि इनकी दिशा आमतौर पर उत्तर-पश्चिम से होती है। बिहार में इससे भारी तबाही मची है।

bihar weather today imd

बिहार में आंधी तूफान से मची तबाही

हादसों में गई 12 जानें

आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई मौतों ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पूर्वी चंपारण में पांच, गया जिले में चार और औरंगाबाद जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि पटना समेत आसपास के जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।

End of Feed