शहर

बिहार का मौसम (11 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सर्दी की विदाई शुरू, दिन में खिलेगी धूप और रात में रहेगी हल्की ठंड; जानें बारिश को लेकर क्या है अपडेट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 Feb 2026: फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन बिहार में सर्दी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद पछुआ हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में पछुआ हवाओं से अब भी जारी कुछ परेशानी

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (11 Feb 2026): फरवरी का दूसरा हफ्ता बीतने को है, लेकिन बिहार में ठंड का असर अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पछुआ हवाओं और सुबह के वक्त छाने वाले कोहरे ने अभी जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अब कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

राजगीर में सबसे ज्यादा कनकनी, कैमूर रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां राजगीर 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, वहीं कैमूर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के कारण धूप निकलने के बावजूद लोगों को दिन में हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मधेपुरा समेत कुछ उत्तरी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया, जिससे यातायात की रफ्तार पर थोड़ा असर पड़ा।

आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी। वहीं, रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा सीमित

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में इस समय दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय हैं। हालांकि, इनका बिहार पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं। बादलों की कमी और शुष्क मौसम की वजह से दिन में धूप का असर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में सूर्य की तपिश बढ़ने और दिन लंबे होने के कारण अब ठंड धीरे-धीरे विदा होने की ओर है।

अगले एक हफ्ते तक का पूर्वानुमान

आईएमडी (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है। आने वाले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहने और दिन में अच्छी धूप निकलने का अनुमान है। पटना का अधिकतम पारा 27 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा। कोहरे की चादर अब केवल सुबह के वक्त कुछ ही इलाकों में सिमट कर रह जाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!