शहर

बिहार का मौसम (09 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी; जानें आज का मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Feb 2026: बिहार में आज 5 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस कारण इन जिलों में विजिबिलिटी काफी प्रभावित हो सकती है। बिहार के अन्य जिलों में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानें:

Image

बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

बिहार में आज का मौसम (09 Feb 2026): बिहार में सर्दी अपने अंतिम दौर पर चल रही है। दिन में धूप तेज होने लगी है। ठंड का एहसास सिर्फ सुबह-शाम ही हो रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि घने कोहरे का प्रभाव अभी भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है। आज बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। जिनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। इन जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। जिससे हल्की गर्मी का भी एहसास हो सकता है। आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में आज कितना रहेगा तापमान

IMD के अनुसार, बिहार में आज अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद अगले 3-4 दिन इसमें कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान में भी इस दौरान कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं।

पटना में आज का मौसम

पटना में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह-शाम ठंड का मौसम बना रहेगा। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को यह 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!