शहर

हरियाणा में किसानों को बड़ा तोहफा, अब सभी फसलों पर मिलेगी MSP, सीएम नायब सैनी का ऐलान

Haryana MSP: इससे पहले हरियाणा में 14 फसलों पर एमएसपी मिलती थी, जो इस घोषणा के बाद 24 फसलों पर हो जाएगी। किसानों को इससे बड़ा फायदा होगा।

Image

हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी- सीएम सैनी

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में किसानों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
  • एमएसपी से लेकर मुआवजे तक पर बड़ी घोषणा
  • सीएम नायब सैनी ने की घोषणा

Haryana MSP: हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों का बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने जा रही है। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को इसका ऐलान किया है।

सीएम सैनी का एमएसपी पर बड़ा ऐलान

कुरुक्षेत्र में "म्हारा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा" शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने इसका ऐलान किया। सीएम सैनी ने कहा- "...हरियाणा प्रदेश की जितनी भी फसलें हैं, सारी की सारी एमएसपी पर खरीदने का काम हमारी सरकार करेगी। आज मैं इसकी घोषणा करता हूं।"

अब कितनी फसलों पर एमएसपी

इस घोषणा के बाद अब हरियाणा सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलें खरीदेगी। यह केंद्र सरकार की नीति से मेल खाता है, जिसमें 24 फसलों के लिए MSP का समर्थन किया गया है। इससे पहले हरियाणा में केवल 14 फसलों के लिए MSP था।

एक और बड़ी घोषणा

एक और बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से पहले प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों के लिए 137 करोड़ रुपये का मुआवजा एक सप्ताह के भीतर दिया जाएगा। 27 जून को उन्होंने यह भी कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article