भोपाल

युवा कांग्रेस में चुनाव के लिए वोटिंग, मेंबर बनने के बाद डाल सकेंगे वोट; इस दिन होगा मतदान

युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव के लिए प्रदेश में सदस्यता लेने और मतदान की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। यह प्रक्रिया 20 जून की सुबह 9 बजे से शुरू होकर 19 जुलाई की शाम तक जारी रहेगी।

Image

(फाइल फोटो)

भोपाल : युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव के लिए सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया की तारीखें निर्धारित की गई हैं। यह प्रक्रिया 20 जून को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 19 जुलाई को शाम 5 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में ब्लाक अध्यक्ष, एसेंबली प्रेसिडेंट, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के पदों के लिए मतदान होगा। प्रत्येक सदस्य को छह वोट डालने की अनुमति होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 और प्रदेश महासचिव पद के लिए 178 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव से संबंधित अधिकारियों के अनुसार, सदस्यता फीस 20 जून से 21 जुलाई तक स्वीकार की जाएगी।

18 उम्मीदवारों के नामांकन को स्वीकृति

नामांकन की स्क्रूटनी के बाद, 18 उम्मीदवारों के नामांकन को स्वीकृति मिली है, जबकि राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है और डॉ. दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया है। प्रदेश महासचिव के लिए 182 नामांकन में से 178 को स्वीकार किया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में यश घनघोरिया शामिल हैं, जो पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे हैं। यश को कांग्रेस के दिग्गजों का समर्थन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवारवाद पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article