भोपाल

Vidisha News: दो महीने पहले बेटी और अब बाप ने की खुदकुशी, पुलिस की बेरुखी से था परेशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 02:38 PM IST

Vidisha Suicide News: छेड़छाड़ से परेशान होकर दो महीने पहले कॉलेज छात्रा की सुसाइड के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे उसके पिता ने भी खुदकुशी कर ली है। दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Image

विदिशा में पुलिस की बेरुखी से शख्स ने की खुदकुशी

Vidisha Suicide News: छेड़छाड़ से तंग आकर लगभग दो माह पूर्व सुसाइड करने वाली बीए फर्स्ट इयर की छात्रा के पिता ने भी गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहा थालेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी।आरोप है कि दो मौतों के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया, तब जाकर पुलिस ने पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार 6 लोगों के खिलाफ धारा 306 IPC के तहत केस दर्ज किया।मामला विदिशा जिले के नटेरन थाने के दुपारिया गांव का है। जहां छात्रा रक्षा गोस्वामी ने 2 माह पूर्व पहले सुदीप धाकड़ और 5 अन्य आरोपियों के द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम भी लिखे थे, फिर भी पुलिस ने सिंर्फ़ सुदीप धाकड़ पर छेड़छाड़ का केस ही दर्ज किया।

धमका रहा था आरोपी

जमानत पर छूटने के बाद से आरोपी पिता को धमका रहा था। इससे डरे हुए पिता धीरेंद्र गिरि ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली। इधर धीरेंद्र के सुसाइड पर भड़के परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार को इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे और उन्होंने पुजारी का शव स्ट्रेचर पर रखकर विदिशा-सांची रोड पर लगभग दो घंटे तक चक्काजाम किया।जिसमे उन्होंने सुसाइड नोट में लिखे 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया।ग्रामीणो के हंगामा और चक्काजाम के बाद कोतवाली थाना टीआई आशुतोष सिंह ने दिनेश, जीवन, कुलदीप, वीरन, सुदीप और राकेश सहित 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

डीआईजी को जांच की जिम्मेदारी

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उक्त मामले में दुख प्रकट करते हुए कहा किदुखद घटना है,घटना के बाद हेड कांस्टेबल और TI को सस्पेंड किया गया है। उक्त मामले में पहले छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर समन भेजा गया था, उसके बाद छात्रा की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी भी की गई थी।आरोपी की जमानत के बाद यह पूरा घटनाक्रम हुआ कि उसके पिता ने भी आत्महत्या कर ली।आरोपियो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। DIG स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट पेश करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article