भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज निर्माण में नप गए 7 इंजीनियर, हो गए सस्पेंड; कंपनी ब्लैक लिस्ट

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों में बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। ROB पर एक तीखा 90‑डिग्री मोड़ बना दिया गया जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश के सीएम ने भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज के निर्माण में लापरवाही के आरोप में सात इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। भोपाल के ऐशबाग में बने इस ब्रिज को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी, इसके निर्माण को लेकर आलोचनाएं हो रही थीं, जिसके बाद अब मोहन सरकार ने जांच के बाद यह एक्शन लिया है।

End of Feed