भोपाल

Sidhi Kand : एमपी विधानसभा में गूंजा सीधी पेशाब कांड, विपक्ष के हंगामा के बाद बैठक टली

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 03:03 PM IST

Sidhi Urination Incident : विधानसभा में जब कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उक्त मुद्दों पर बोलना शुरू किया, तो राज्य के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि व्यवसाय सलाहकार समिति ने इन मुद्दों पर आधारित नोटिस को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने मिश्रा के कथन पर आपत्ति व्यक्त की।

Image

एमपी विधानसभा में सीधी पेशाब कांड पर हंगामा।

Photo : PTI

Sidhi Urination Incident : सीधी पेशाब कांड को लेकर मध्य प्रदेश की विधानसभा में मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के शोर-शराबे एवं नारेबाजी की वजह से विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए टालनी पड़ी। विपक्ष पेशाब कांड और आदिवासियों पर कथित अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा था जिस पर सरकार तैयार नहीं हुई।

घटना का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि कुछ दिनों पहले सीधी जिले में एक व्यक्ति ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था। मूत्र करने वाला व्यक्ति भाजपा का एक कार्यकर्ता था। विधानसभा के मंगलवार को शुरू हुए मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अध्यक्ष के समक्ष इन विषयों पर चर्चा की इजाजत देने की मांग की।

आसन के पास आकर सदस्यों ने की नारेबाजी

विधानसभा में जब कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उक्त मुद्दों पर बोलना शुरू किया, तो राज्य के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि व्यवसाय सलाहकार समिति ने इन मुद्दों पर आधारित नोटिस को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने मिश्रा के कथन पर आपत्ति व्यक्त की। इसके बाद कांग्रेस के विधायक आसन के समक्ष आ गए और नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

सदन के दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस सदस्यों ने विरोध जारी रखा। इसके बाद अध्यक्ष ने सूचीबद्ध कार्यों को पूरा कर सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें