पश्चिमी बायपास का रूट बदला, पूर्वी बायपास भी होगा सिक्स लेन; रिंग रोड बनने का रास्ता साफ

भोपाल के पश्चिमी बायपास का रास्ता साफ नजर आ रहा है। इसके रूट को बदला गया है, अब ये 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होकर इंदौर रोड पर फंदा जोड़ से आगे जाकर मिलेगा। यह नया बायपास 6 लेन का होगा। इसके साथ ही पुराने 4 लेन पूर्वी बायपास को भी सिक्स लेन किया जाएगा।

Bhopal Ring Road Update: भोपाल के पश्चिमी बायपास का नया रूट तय हो गया है, जिससे अब इसके बनने का रास्ता भी साफ नजर आ रहा है। इसके पुराने रूट में एक मामूली बदलाव हुआ है। जिसके हिसाब से अब ये हाइवे 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होकर इंदौर रोड पर फंदा जोड़ से आधा किलोमीटर आगे मिलेगा। यह बायपास 6 लेन का बनेगा, जिससे भोपाल के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा। पुराने फोरलेन पूर्वी बायपास को भी 6 लेन किया जाएगा।

bhopal ring road update

भोपाल रिंग रोड के पश्चिमी बायपास का रूट बदला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल के चारों तरफ बन जाएगा रिंग रोड

हाल ही में भोपाल में पश्चिमी बायपास के नए रूट पर RDC की हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बोर्ड मीटिंग में सहमति बन गई है। नए रूट के साथ पश्चिमी बायपास बनने से भोपाल के चारों तरफ रिंग रोड हो जाएगा। पश्चिमी बायपास के नए रूट में रातापानी टाइगर रिजर्व का महाबड़िया स्थित बफर क्षेत्र और समसगढ़ का शिवमंदिर बाहर होगा। पहले यह मंडीदीप के आगे इटायाकलां से शुरू होकर फंदा जोड़ तक जाना था। नए रूट में यह 11 मील प्रतापपुरा से शुरू होगा।

End of Feed