भोपाल

MP: रीवा में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौत, तीन लोग घायल

Rewa Road Accident: एमपी के रीवा में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इन दोनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

रीवा सड़क हादसा

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रीवा में दो बाइकों की टक्कर

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रीवा सिरमौर मार्ग में स्थित पलहान गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों बाइक आमने सामने से आपस में भिड़ गई। दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी लेकिन पलहान गांव के चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक आमने-सामने से दोनों की टक्कर हो गई। इनके बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस के साथ एंबुलेंस को भी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में मरने वाले दो लोगों की पहचान कर ली है। मृतकों की पहचान बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित रावत और मनगवां निवासी 45 वर्षीय मुनिराज कोल के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article