भोपाल

Raisen Rape Case: मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; सिर पर था 30 हजार का इनाम

Raisen Rape Case Accused Encounter: रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

Image

आरोपी की फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

Raisen Rape Accused Arrest: रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को उसी रात गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया, "सलमान (आरोपी) को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार कर रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भोजपुर के पास कीरतनगर गांव में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।

भोपाल से हुई थी गिरफ्तारी

बताया जा रहा है भोपाल के गांधीनगर इलाके में आरोपी सलमान किराए का मकान ढूंढ रहा था। जिस समय कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता रही क्योंकि सलमान पिछले छह दिनों से फरार था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी की तलाश में करीब 24 टीमें जुटी थीं। सुबह लगभग 4 बजे पुलिस की गाड़ी पंचर होने के बाद वह पिस्तौल छीनकर भागने की फिराक में था, जिस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। एनकाउंटर में पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली सलमान के पैर में लगी।

21 नवंबर को हुई थी वारदात

दुष्कर्म की घटना 21 नवंबर को रायसेन में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां 23 वर्षीय सलमान छह साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और दरिंदगी कर फरार हो गया। बच्ची रोते हुए परिजनों को मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायसेन में लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!