भोपाल

CM Shivraj के खिलाफ पोस्टर वॉर पर Phonepe ने जताया ऐतराज, लीगल एक्शन की दी चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 10:08 PM IST

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान के विरोध में लगाए गए पोस्टर्स में डिजिटल यूपीआई ऐप Phonepe के लोगो के साथ सीएम की फोटो और स्कैनर लगाया गया। इसे लेकर फ़ोन पे ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

Image

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Photo : BCCL

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों पोस्टर वॉर काफी चर्चा में हैं। इसकी शुरुआत कमलनाथ से हुई थी। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर जारी कर दिया। दोनों ही दलों के नेताओं के खिलाफ लगाए गए पोस्टर्स में बार कोड और स्कैनर लगाकर भ्रष्ट बताया गया।

बहरहाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान के विरोध में लगाए गए पोस्टर्स में डिजिटल यूपीआई ऐप Phonepe के लोगो के साथ सीएम की फोटो और स्कैनर लगाया गया। इसे लेकर फ़ोन पे ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है। आपको बता दें, इन पोस्टर्स में PhonePe का लोगो लगाने पर कंपनी ने भी आपत्ति जताई है।

कंपनी ने जताई आपत्ति, लीगल एक्शन की बात

रिपोर्ट के मुताबिक PhonePe कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एमपी कांग्रेस को टैग करते हुए चेतावनी दे डाली है। कंपनी ने ट्वीट कर लिखा- PhonePe लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। PhonePe के बौद्धिक संपदा अधिकारों का कोई भी अनाधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा। हम विनम्र निवेदन करते हैं कि PhonePe किसी भी तीसरे पक्ष, चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, द्वारा उसके ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति जताता है। हम किसी राजनीतिक अभियान या पार्टी से जुड़े नहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article