भोपाल

MP में पटरी से उतरी पार्सल ट्रेन, रूट बाधित; कई ट्रेनें रास्ते में रोकी गईं

मध्यप्रदेश के दमोह शहर में रविवार को एक पार्सल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। रेल पटरी को फिर से दुरुस्त करने का काम जारी है।

Image

दमोह में पार्सल ट्रेन पटरी से उतरी

दमोह शहर में रविवार को एक पार्सल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। दमोह के स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि यह घटना मलैया मिल में रेलवे फाटक के पास अपराह्न करीब तीन बजे हुई, जब कटनी से बीना जा रही पार्सल ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। जबलपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन को हादसे के कारण रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि रेल पटरी को फिर से दुरुस्त करने का काम जारी है।

कई पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित

दरअलस, दमोह रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ। पार्सल ट्रेन के तीन डिब्बे उतरने की सूचना पर रेलकर्मी मौके पहुंचे। NBT की खबर के हवाले से इस हादसे से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। कटनी से आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस और बीना मेमू ट्रेन को रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक साफ होने के बाद ही इन ट्रेनों को आगे जाने दिया जाएगा। रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कटनी से एक स्पेशल ट्रेन भेजी है। इस ट्रेन में पटरी से उतरी बोगियों को वापस ट्रैक पर लाने के लिए जरूरी उपकरण हैं।

ऐसे हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्सल ट्रेन तीसरी लाइन से मेन ट्रैक पर आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही रेल यातायात सामान्य हो जाएगा। फिलहाल, पटरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में ट्रेन यातायात बहाल कर सुचारू रूप से कार्य करने की अधिकारी बात कह रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!