MP News: छतरपुर में चल रहे गरबा महोत्सव में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, कलावा बांधकर मिल रही एंट्री

छतरपुर के गरबा पंडाल में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पंडाल के बाहर लगाए गए पोस्टरों में साफ तौर पर यह प्रतिबंध दर्शाया गया है। आयोजकों का कहना है कि यह कदम 'लव जिहाद' जैसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रवेश से पहले साधु-संतों और धर्माचार्यों द्वारा लोगों के हाथों पर कलावा बांधा जा रहा है, सिर पर तिलक लगाया जा रहा है और गौ मूत्र का छिड़काव कर उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

Chhatarpur News: नवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित गरबा महोत्सव इस बार सख्त नियमों और धार्मिक परंपराओं के पालन के बीच सुर्खियों में है। हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

garba controversy row

गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन (सांकेतिक तस्वीर | PTI)

प्रवेश से पहले तिलक और कलावा अनिवार्य

गरबा पंडाल के प्रवेश द्वार पर विशेष पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर साफ लिखा गया है कि केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को ही प्रवेश मिलेगा। लव जिहाद की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से साधु-संत और धर्माचार्य उपस्थित लोगों के हाथों में कलावा बांध रहे हैं, माथे पर तिलक करवा रहे हैं और गौमूत्र का छिड़काव कर शुद्धिकरण करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

End of Feed