MP News: दशहरे की रात पन्ना में हादसा, जुलूस पर चढ़ी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 14 घायल

इस दशहरे पर मध्य प्रदेश से मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसे की दो बड़ी खबरें आईं। खंडवा में ट्रॉली पलटने के बाद पन्ना में जुलूस में एक अनियंत्रित बोलेरो जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Panna Accident: मध्य प्रदेश जिले के पन्ना जिले के पवई में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार कार करीब दो दर्जन ग्रामीणों को कुचल दिया, इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। दशहरे की शाम प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे एक जुलूस में अनियंत्रित बोलेरो घुस गई और करीब दो दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार भी शिकार हुआ है।

panna bolero accident news

अस्पताल में भर्ती घायल

दो की मौत, 14 घायल

प्रतिमा विसर्जित करने के लिए जुलूस पवई मोहंद्रा मार्ग पर खमरिया मोड़ के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार बोलेरो कार जुलूस से टकरा गई। घायलों को तुरंत पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को कटनी, जबलपुर रेफर कर दिया गया, वहीं इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अबतक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

End of Feed