भोपाल

11 साल की बच्ची से हैवानियत: स्कूल का मालिक और उसका भाई गिरफ्तार, छात्रावास में किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 04:22 PM IST

MP News: ​अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब चौथी कक्षा की छात्रा के चचेरे भाई ने कथित तौर पर आरोपी द्वारा उसके साथ बलात्कार होते हुए देखा। उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता दूसरे शहर में मजदूरी करते थे और लड़की स्कूल के छात्रावास में रह रही थी।

Image

11 साल की बच्ची से हैवानियत

Photo : BCCL

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक आवासीय विद्यालय के मालिक और उसके भाई को 11 साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। खरगापुर के थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर भटोगरा गांव में पहली से छठी तक की कक्षाओं के करीब 30 विद्यार्थियों का आवासीय विद्यालय अवैध रूप से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार), 506 (मौत की धमकी) और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

चचेरे भाई ने दी सूचना

अधिकारी ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब चौथी कक्षा की छात्रा के चचेरे भाई ने कथित तौर पर आरोपी द्वारा उसके साथ बलात्कार होते हुए देखा। उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता दूसरे शहर में मजदूरी करते थे और लड़की स्कूल के छात्रावास में रह रही थी। उसका चचेरा भाई भी इसी आवासीय विद्यालय में पढ़ता था। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान मालिक के भाई ने भी पीड़िता का यौन शोषण किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Article