भोपाल

मध्य प्रदेश का सीधी पेशाब कांड: आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चल सकता है बुलडोजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 10:35 AM IST

Sidhi Urination Case : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

Madhya Pradesh urination scandal: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले पर होगी कार्रवाई

Photo : ANI

Sidhi Urination Case : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला तुल पकड़ लिया है। इसके बाद से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्शन में है। आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जा कर दिए हैं। सीएम चौहान ने कहा है कि कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो एक मिसाल बने। आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर की गई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। आदिवासी युवक पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि प्राप्त सबूतों के आधार पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हम उसकी तलाश कर रहे थे और उसके गांव के आस-पास के अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मी चौकन्ने थे।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम ट्वीट किया था कि सीधी जिले का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का निर्देश दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article