भोपाल

पहले एक्शन में पार्टी फिर मध्य प्रदेश सरकार, 5 सेकेंड में बीजेपी नेता की पांच मंजिला इमारत ध्वस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 12:25 PM IST

Jagdish Yadav Murder Case : सागर जिले में चुनावी रंजिश में बीच चौराहे जीप से कुचलकर की गई सागर यादव हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता का अवैध होटल प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। मंगलवार देर शाम इंदौर से आए विशेषज्ञों की टीम ने बारूद और डाइनामाइड रॉड्स लगाकर महज पांच सेकंड में इस पांच मंजिला होटल को गिरा दिया।

Image

चंद सेकंड में ध्वस्त हुआ पांच मंजिला होटल

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने 23 दिसंबर को बीच चौराहे जीप से कुचल की थी हत्‍या
  • दो मंजिले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की परमिशन लेकर बनाया पांच मंजिला होटल
  • हत्याकांड के 8 आरोपियों में से 5 गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी फरार

Jagdish Yadav Murder Case : सागर जिले में नगरीय निकाय चुनाव की रंजिश में बीच चौराहे पर जीप से कुचलकर की गई जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के अवैध होटल को मंगलवार को डायनामाइट लगाकर ढहा दिया गया है। इंदौर से आए विशेषज्ञों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल को ब्लास्ट कर गिराया। इस मामले में सागर जिले के कलक्टर दीपक आर्य ने बताया कि इस ब्लास्ट में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल होटल के भवन को गिराया गया। 5 सेकंड में पांच मंजिला इमारत पूरी तरह से जमींदोज हो गई।

बता दें कि सागर जिले के मकरोनिया इलाके में जगदीश यादव नाम के युवक की चुनावी रंजिश में बीते 23 दिसंबर की रात जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड में पुलिस ने भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता सहित उसके परिवार के 8 लोगों को आरोपी बनाया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि भाजपा नेता मिश्री चंद्र गुप्ता और इसके 2 भाई अभी भी फरार है। भाजपा नेता की गिरफ्तारी और इसकी अवैध संपत्ति पर कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।

होटल गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया 80 किलो बारूद और 85 जिलेटिन रॉड्स

इस हत्याकांड को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के कारण पुलिस और प्रशासन भारी दबाव में थे। प्रशासन ने मंगलवार सुबह ही मकरोनिया चौराहे के पास स्थित आरोपी के होटल के पास भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी थी। होटल को ब्लास्ट कर गिराने के लिए इंदौर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी। इस टीम ने सबसे पहले दोपहर को 2 ब्लास्ट किए, लेकिन इससे होटल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिसके बाद होटल भवन को गिराने के लिए करीब 80 किलो बारूद और 85 जिलेटिन रॉड्स का इस्तेमाल किया गया। देर शाम करीब 7:30 बजे फिर से ब्लास्ट किया गया और महज 5 सेकंड में पांच मंजिला यह भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। प्रशासन के अनुसार, इस भवन को बनाने के लिए 2 मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की परमिशन ली गई थी, लेकिन यहां पर पांच मंजिला होटल बना दिया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article