MP के श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, 2 भारत गौरव ट्रेनों का होगा संचालन, इन तीर्थस्थलों का मिलेगा दर्शन

मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए IRCTC दो भारत गौरव पर्यटन ट्रेनों को चलाएगा। इनमें से पहली ट्रेन से तीर्थयात्री उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ और कार्तिक स्वामी का सफर तय कर सकेंगे। वहीं दूसरी ट्रेन से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

Bharat Gaurav Train for MP: मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) इन तीर्थयात्रियों के लिए दो भारत गौरव ट्रेनों का संचालन करेगा। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजा भट्टाचार्य ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि घोषणा के कुछ ही घंटों में दोनों यात्राओं के लिए 70 प्रतिशत सीट बुक कर लिए गए हैं।

Bharat Gaurav train

भारत गौरव ट्रेन (फाइल फोटो)

इन जगहों पर दर्शन कराएंगी दोनों ट्रेनें

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए ‘देवभूमि बद्री केदार कार्तिक स्वामी’ और ‘दक्षिण दर्शन’ नामक दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलेंगी। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजा भट्टाचार्य ने बताया कि पहली ट्रेन उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ और कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘आईआरसीटीसी इस सर्वसमावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें अन्य सुविधाओं के साथ ‘कंफर्म’ हेलीकॉप्टर टिकट भी शामिल है।’’ भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरी ट्रेन इंदौर से ‘दक्षिण दर्शन’ यात्रा के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

End of Feed