भोपाल

Indore: पालरेचा परिवार की 21 वर्षों से जारी अनोखी परंपरा; भगवान खजराना गणेश के लिए बनी 40 इंच की राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर का पालरेचा परिवार एक विशेष राखी तैयार कर रहा है, जो 40 इंच लंबी और चौड़ी होगी। यह राखी स्वदेशी थीम पर आधारित है और रुद्राक्ष व सुपारी जैसे पारंपरिक सामग्री से सजी है। यह परंपरा पिछले 21 वर्षों से निभाई जा रही है और अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की उम्मीद है।

Image

भगवान खजराना गणेश के लिए 40 इंच की राखी (सांकेतिक फोटो: Canva)

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर का पालरेचा परिवार इस बार भी एक खास पहल कर रहा है। वे भगवान खजराना गणेश के लिए 40 इंच लंबी और 40 इंच चौड़ी विशाल राखी तैयार कर रहे हैं। यह राखी पूरी तरह स्वदेशी थीम पर आधारित है, जिसमें रुद्राक्ष और सुपारी जैसे पारंपरिक भारतीय सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

पालरेचा परिवार पिछले 21 वर्षों से भगवान को राखी बांधने की यह अनूठी परंपरा निभा रहा है। इस खास राखी का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। परिवार की इस परंपरा को पहले ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिल चुका है और अब उन्हें उम्मीद है कि यह राखी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज होगी। राखी 9 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त में भगवान खजराना गणेश को बांधी जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article