भोपाल

Bageshwar Dham: शिवरंजिनी के बागेश्वर धाम पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री गए अज्ञातवास पर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 15, 2023, 05:57 PM IST

सूत्रों के मुताबिक, अज्ञातवास पर रहकर वह सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे। दक्षिण भारत में कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री अज्ञातवास पर गए हैं।

Image

Dhirendra shastri

Photo : ANI

Dhirendra Shastri News: भजन गायिका शिवरंजनी तिवारी के बागेश्वर धाम पहुंचने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अज्ञातवास पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वह 5 दिनों के अज्ञातवास पर हैं। दक्षिण भारत में कथा के बाद धीरेंद्र शास्त्री अज्ञातवास पर गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अज्ञातवास पर रहकर वह सनातन धर्म पर किताब लिखेंगे। बाबा ने ऐलान किया था कि देश के सभी स्कूलों में उनकी लिखी किताब पहुंचेगी। शिवरंजनी तिवारी गंगोत्री से यात्रा कर 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी।

कुछ हफ्ते पहले धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात के सूरत में दरबार लगा था। यहां शास्त्री ने कहा था कि गुजरात के लोगों को एकजुट होना चाहिए और हिंदू धर्म का प्रसार करना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि अगर गुजरात के लोग एकजुट हो जाएं तो भारत ही क्या वह पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनवा देंगे। उन्होंने कहा था कि हम भारत को तो हिंदू राष्ट्र बनवाना ही चाहते हैं और इसमें गुजरात के लोगों को मदद करनी होगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें