भोपाल

तेज होगा भोपाल रिंग रोड का काम, बनेंगे फ्लाइओवर और विकास को लगेंगे पंख

मध्य प्रदेश के अंतरिम बजट में राजधानी भोपाल जैसे ए कैटेगरी के शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर जोर दिया गया है। कहा गया है कि जहां जितने फ्लाइओवर बनाने की जरूरत होगी, उतने बनाए जाएंगे। यही नहीं भोपाल और कई अन्य शहरों में रिंग रोड बनाने की बात भी कही गई।

Image

भोपाल में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा सुधार

Photo : PTI

भोपाल : मध्य प्रदेश के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में भोपाल और इंदौर जैसे ए कैटेगरी के शहरों ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है। यही नहीं, शहर की सड़कों की स्वच्छता और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। नए वित्तीय वर्ष में कालाकल्प योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी है। अंतरिम बजट में सरकार ने अपनी योजनाओं का खाका पेश किया है। मानसून सत्र में जब पूर्ण बजट पेश होगा, उस समय सरकार की विस्तृत योजना सामने आ सकती है।

जहां जरूरत वहां फ्लाईओवर बनेंगे

अंतरिम बजट में इंदौर और भोपाल जैसे ए कैटेगरी के शहरों में विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी गई है। इन शहरों को जाम से निजात देने और यातायात को निर्बाध रूप से आगे बढ़ने, लोगों की यात्रा को आसान व सुगम बनाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए इन शहरों में जहां जितने फ्लाईओवर की जरूर होगी, वहां उतने बनाए जाएंगे। यही नहीं अंतरिम बजट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि शहरों के ब्लैक स्पॉट को भी दूर किया जाएगा।

200 मेगावाट सोलर परियोजना

राज्य के नगरीय निकायों में बिजली पर आत्मनिर्भरता के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए अंतरिम बजट में 200 वाट की सोलर परियोजना स्थापित करने की बात कही गई है। इससे वाटर सप्लाई के साथ ही अन्य बिजली खर्चों को कम करने में मदद मिलेगी। यही नहीं PWD को बी अगले वित्तीय वर्ष 4098 करोड़ दिए जाएंगे. पहले चार महीने यानी अप्रैल से जुलाई तक में ही PWD को 40 फीसद राशि खर्च करनी होगी। इसके अलावा पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, पीएम ई-बस सहित केंद्र सरकार की मदद से चलने वाली योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे और फ्लाईओवर का काम पकड़ेगा रफ्तार

नए वित्तीय वर्ष में मध्य प्रदेश में प्रस्तावित 6 नए एक्सप्रेस वे का काम गति पकड़ेगा। इसके तहत अटल प्रोग्रेस वे, नर्मदा एक्सप्रेस-वे साथ ही साथ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में रिंग रोड भी बनाई जाएगी। इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में प्रस्तावित फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट के लिए भी पैसा दिया गया है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article