भोपाल

Bhopal Railway Update: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने की ये ट्रेनें रद्द, इनका बदला रूट, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 09:59 PM IST

Bhopal Railway Update: बीना-गुना रेल खंड के दोहरीकरण के चलते गांव पिपरई, गुनेरुबामोरी, मुंगावली एवं कंजिया स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान इस मार्ग से होकर चलने वाली कोटा-बीना-कोटा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं 6 ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने 14 ट्रेनों को बदले गए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

Image

भोपाल के पश्चिम मध्य रेल मंडल ने की कई ट्रेन निरस्त, कई का मार्ग बदला (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोटा-बीना-कोटा एक्सप्रेस को किया गया रद्द
  • 6 ट्रेनों को आंशिक तौर पर किया गया रद्द
  • रेलवे ने 14 ट्रेनों के बदले मार्ग

Bhopal Railway Update: भोपाल के लोगों के लिए ये एक काम की खबर है। पश्चिम मध्य भोपाल रेल मंडल के बीना-गुना रेल खंड के दोहरीकरण के चलते गांव पिपरई, गुनेरुबामोरी, मुंगावली एवं कंजिया स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान इस मार्ग से होकर चलने वाली कोटा-बीना-कोटा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

वहीं 6 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने 14 ट्रेनों को बदले गए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियो के मुताबिक, 6 जनवरी से ट्रेन संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा एक्सप्रेस 21 जनवरी तक दोनों तरफ से अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

यह ट्रेनें की गई आंशिक निरस्त

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन संख्या 01884/01883 ग्वालियर-बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल 6 से 21 जनवरी तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी व गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19341 नागदा-बीना एक्सप्रेस 5 से 21 जनवरी तक तथा ट्रेन संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस 6 से 22 जनवरी तक नागदा-गुना-नागदा के बीच चलेगी व गुना-बीना-गुना के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 से 21 जनवरी तक ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी व गुना-भोपाल-गुना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के बादले मार्ग

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, 6 जनवरी से 8, 11, 13, 15, 18 एवं 20 जनवरी को अपने आरंभिक गंतव्य से चलने वाली ट्रेन संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस को बदले गए रूट से चलाया जाएगा। वहीं 7 जनवरी से लेकर 9, 11, 14, 16 एवं 18 जनवरी को ट्रेन संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग व 5 से 7, 9, 10, 12, 14, 16, 17 एवं 19 जनवरी को ट्रेन संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 5 से 6, 8, 10, 12, 13, 15, 17, 19 एवं 20 जनवरी को ट्रेन संख्या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 18573 विशाखापट्टनम -भगत की कोठी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 20972 शालीमार -उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 19607 कोलकाता -मदार जंक्शन एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 18009 संत्रागाछी-अजमेर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग, ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से होकर चलाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article