भोपाल

Bhopal: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया और कर ली आत्महत्या, साला जान बचाकर भागा

भोपाल के ईटखेड़ी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने गया। जब पत्नी ने ससुराल लौटने से मना कर दिया, तो पति ने वहीं रात बिताने का निर्णय लिया। सुबह पांच बजे, जब परिवार गहरी नींद में था, पति ने पहले...

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

भोपाल : ईटखेड़ी में एक दुखद घटना में पति दीपक मेहरा ने अपनी पत्नी राधिका मेहरा को जलाने के बाद खुद को भी आग लगा ली। यह घटना एक सप्ताह पहले सोमवार को हुई, जब दीपक अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने आया था। राधिका ने लौटने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दीपक ने वहीं रुकने का निर्णय लिया। तड़के करीब 5 बजे, जब परिवार सो रहा था, दीपक ने पहले अपने साले पर पेट्रोल छिड़का, जिससे वह जाग गया और दूसरे कमरे में भाग गया। इसके बाद दीपक ने राधिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शराब की लत बना विवाद का कारण

राधिका की मौत रविवार रात करीब 2:30 बजे हुई, जबकि दीपक की सुबह 5 बजे। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम हमीदिया मर्चुरी में किया गया। ईटखेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दीपक की शराब की लत और पारिवारिक विवादों के कारण राधिका अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। राधिका के भाई ने बताया कि दीपक शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था। घटना के समय दीपक नशे में था, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!